Skip to content
  •   Sunday, September 6, 2026
  • ABOUT US
  • Health Capsule
  • Legal
  • 6ixer
  • OMG!
Nai Hawa

Nai Hawa

  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • पंजाब
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • हरियाणा
    • झारखण्ड
    • आंध्र प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • गोवा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्यप्रदेश
    • बिहार
    • असम
    • केरल
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
  • विश्व
  • अतुल्य भारत
    • Game Changer
    • नायक
    • कला-संस्कृति
    • इतिहास
  • साहित्य
  • नई दिशाएं
    • विकास
    • समाज
  • आधी दुनिया
  • खेल
  • युवा जोश
    • Trending Jobs
    • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • पर्यावरण
  • पर्यटन
  • अन्य
    • यूटिलिटी
    • आस्था
    • NRI’s Affairs
  • Encyclopedia
  • Home
  • राज्य
  • PF खाताधारकों को मिलता है 7 लाख तक का Life Insurance कवर, यहां जानिए नियम
बिजनेस राज्य

PF खाताधारकों को मिलता है 7 लाख तक का Life Insurance कवर, यहां जानिए नियम

5 years ago
saafkarao@gmail.com

EPFO

अच्छा ब्याज, रिटायरमेंट फंड और जरूरत पड़ने पर सेविंग बैंक अकाउंट की तरह ही काम करने वाले प्रोविडेंट फंड अकाउंट के कई फायदे हैं। EPFO की तरफ से हर EPF अकाउंट पर फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है। कर्मचारियों को EPF अकाउंट के साथ 7 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर Employees Deposit Linked Insurance Scheme के तहत मिलता है। यदि आप पीएफ खाताधारक हैं और आपने लगातार 12 महीने नौकरी की है तो  आपको  7 लाख तक का Life Insurance कवर मिलेगा। अगर आपने  लगातार 12 महीने नौकरी की है और भले ही सालभर के अंदर एक से अधिक नियोक्ता के पास काम किया है तो आपकी अकाल मृत्यु होने पर आपके परिजन इस बीमा राशि का फायदा उठा सकते हैं। यह क्लेम कर्मचारी के स्वजन की ओर से कर्मचारी की अकाल मृत्यु पर किया जा सकता है। इस योजना के तहत क्लेम करने वाला सदस्य कर्मचारी का नॉमिनी होना चाहिए। कोरोना के चलते मृत्यु होने पर भी इस बीमा कवर का लाभ लिया जा सकता है।

कर्मचारी को अलग से योगदान देने की आवश्यकता नहीं
7 लाख तक का Life Insurance कवर लेने के लिए पीएफ खाताधारक को अलग से योगदान देने की आवश्यकता नहीं है । बल्कि इसके लिए योगदान नियोक्ता द्वारा ही दिया जाता है। ईफीएफओ तीन योजनाओं का संचालन करता है। ईपीएफ स्कीम (EPF), पेंशन स्कीम (EPS) और इंश्योरेंस स्कीम (EDLI)। किसी भी आर्गेनाइज्ड समूह में काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी  इम्प्लाइ प्रोविडेंट फंड ईपीएफ (epf ) में जाता है। साथ ही 12 फीसदी  का योगदान कंपनी या नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। किसी कर्मचारी की नौकरी पर रहते हुए कोविड-19 से मृत्यु होती है तो नॉमिनी EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए के लिए क्लेम कर सकता है। लाइफ इंश्योरेंस कवर आपके PF अकाउंट के साथ लिंक होता है।

क्लेम की गणना
ईडीएलआइ स्कीम में क्लेम की गणना का फॉर्मूला (कर्मचारी को मिली आखिरी 12 माह की बेसिक सैलरी के औसत का 35 गुना)+(आखिरी 12 महीनों के दौरान औसत पीएफ बैलेंस का 50 फीसद, जो 1,75,000 रुपये से अधिक ना हो) है। वहीं, अगर कर्मचारी ने लगातार 12 महीने काम किया है, तो न्यूनतम लाभ 2,50,000 से कम नहीं होगा। स्‍कीम में नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर (EPF Covid Claim) के तहत भुगतान किया जा सकता है। पहले इसकी लिमिट 3,60,000 रुपए थी। बाद में कवर की लिमिट को बढ़ाकर 6 लाख रुपए किया गया और पिछले साल सितंबर 2020 में इसकी लिमिट बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी गई। बोनस की लिमिट को भी 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया गया था।

ऐसे करें क्लेम
PF खाताधारक की मृत्यु होने पर अकाउंट का नॉमिनी इंश्योरेंस अमाउंट के लिए क्लेम कर सकता है। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी को डेथ सर्टिफिकेट, सक्सेशन सर्टिफिकेट और बैंक डिटेल्स देने की जरूरत होगी। कोविड-19 (EPF Covid Claim) से होने वाली मृत्यु के मामले में भी इसे लिया जा सकता है। अगर किसी का कोई नॉमिनी नहीं है तो फिर कानूनी उत्तराधिकारी यह अमाउंट क्लेम कर सकता है। PF खाते से पैसा निकालने के लि‍ए एंप्लॉयर के पास जमा होने वाले फॉर्म के साथ इंश्योरेंस कवर का फॉर्म-5 IF भी जमा कर दें। इस फॉर्म को एंप्लॉयर सत्यापित करता है। इसके बाद कवर का पैसा मिलता है। क्लेम करने वाला 18 साल से कम है, तो उसकी तरफ से उसका अभिभावक क्लेम कर सकता है।

रि‍टायरमेंट के बाद नहीं मि‍लता क्‍लेम
पीएफ अकाउंट पर होने वाले इस इंश्‍योरेंस का दावा सि‍र्फ तभी कि‍या जा सकता है, जब पीएफ खाताधारक की मौत नौकरी के दौरान हुई हो, मतलब रि‍टायरमेंट से पहले। इस दौरान चाहे वह ऑफि‍स में काम कर रहा हो या छुट्टी पर हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। नॉमिनी पैसा क्लेम कर सकता है।




 

ये भी पढ़ें
  • Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
  • शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
  • 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
  • रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
  • दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
  • राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
  • उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
  • जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
  • नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
  • भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
Tags: life insurance cover, PF account holders

Post navigation

दुबई ने दी भारत से आने वालों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील, 23 जून से शुरू होगी फ्लाइट
HPCL डिप्टी जनरल मैनेजर ने पेट्रोल पंप पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में मांगी घूस, दलाल सहित रिश्वत लेते हुए दबोचा

Latest News

हरियाणा

Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली

21 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया

22 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त

22 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन

23 hours ago
Nai Hawa

Related Posts

बिजनेस

रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ

3 days ago
Nai Hawa
बिजनेस राष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

4 days ago
Nai Hawa
बिजनेस

चीनी के दाम बढ़े तो मची हलचल, अब ISMA ने बता दिया असली खेल | कमी नहीं, बाजार की घबराहट से चढ़ीं कीमतें

2 weeks ago
Nai Hawa
बिजनेस राजस्थान

GST की 4 बड़ी कार्रवाइयों में 4.99 करोड़ की गड़बड़ी, 2.03 करोड़ जमा | हरि एग्रो इंडस्ट्रीज पर 1.33 करोड़ की अनियमितता, फर्जी ITC से लेकर बिक्री छिपाने तक खुलासा

2 weeks ago
Nai Hawa
बिजनेस

ट्रेन की रफ्तार कम, फिर भी जेब से ‘सुपरफास्ट’ का पैसा, रेलवे ने यात्रियों से वसूले 168 करोड़ | CAG की जांच में बड़ा खुलासा, 100 ट्रेनें अब भी 55 kmph से नीचे

3 weeks ago
Nai Hawa
बिजनेस

₹1,000 की पेंशन में कैसे कटेगा बुढ़ापा? | 81 लाख पेंशनभोगी कर्मियों की बढ़ी बेचैनी, अब सरकार से आर-पार

1 month ago
Nai Hawa
बिजनेस

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

1 month ago
Nai Hawa
उत्तर प्रदेश राज्य

रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में

1 month ago
Nai Hawa

You Missed

हरियाणा

Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली

21 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया

22 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त

22 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन

23 hours ago
Nai Hawa
Copyright © 2026 Nai Hawa Digital Media Publisher. All rights reserved.