कविता
सीए. विनय गर्ग
जिंदगी ऐसे ही गुजर जाएगी,
गिले शिकवे करते करते,
बचे हैं लम्हे जो भी जिंदगी के,
आओ क्यूँ न गुजारें उन्हें हँसते हँसते।।
कभी मैं खफा हो जाऊं तो तुम मना लिया करना,
और जो तुम नाराज हो गए कभी,
तो हम मना लेंगे।।
जिंदगी चार दिन की बाकी है,
नहीं रखा है कुछ रूठने मनाने में,
आओ साथ चलते हैं जिंदगी के हँसी सफर पर,
कुछ नहीं रखा है इक दूजे को नीचा दिखाने में।।
गुरुर तो उन महलों का भी न रहा,
जो खड़े थे सीना ताने – मजबूत पत्थरों की नीवों पर।
फिर हमारी तो औकात क्या है,
हम तो खुद शीशे के घरों में रहते हैं।।
क्यूँ पाले हो मन में ये अहम ये अहंकार इतना,
अहम तो अच्छे-अच्छों का न रहा।
जब समय बदलता है दोस्तो,
उसे बेरहमी से टूटते हम सबने देखा है।।
छोड़ो ये गुरुर, ये अहम और ये अहंकार दोस्तो,
न हांसिल होगा इनसे जिंदगी में कुछ भी दोस्तो।
चलो, बन जाते हैं फिर से वही अलमस्त दोस्तो,
आओ, बन जाते हैं फिर से वही अलमस्त दोस्तो।।
ये भी पढ़ें
- कैमरे में कैद हुई ‘कमीशन की गिनती’, कुर्सी गई फौरन | वायरल वीडियो के बाद नगर परिषद आयुक्त सस्पेंड
- इंजन में चींटियां, बीमा रद्द और गन्ने का रस? | Ethanol पर वायरल दावों की सरकार ने खोली परत-दर-परत पोल
- सवाई माधोपुर में 25 जून को अभियोजन विभाग का बड़ा आयोजन | नए अभियोजन भवन का होगा लोकार्पण, अभियोजन अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ
- RPSC ने जारी किया इंटरव्यू शेड्यूल, जुलाई में इन भर्तियों के साक्षात्कार; अभ्यर्थी समय रहते कर लें तैयारी
- RAS भर्ती पर सियासी महाभारत | किरोड़ी ने डोटासरा परिवार पर खोला मोर्चा, बेटे के चयन से लेकर ‘फर्जी OBC’ तक लगाए गंभीर आरोप
- महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य संगम | प्रभात फेरी से सम्मान समारोह तक पांच दिन तक गूंजा ‘जय महेश’ का उद्घोष
- नेखमबंदी के नाम पर ‘रेट’ तय था | 20,500 रुपये की रिश्वत लेते ही एसीबी के जाल में फंसा राजस्व निरीक्षक
- Bharatpur News: नीम के पेड़ पर लटका मिला 22 साल के युवक का शव | हत्या या आत्महत्या? खेत से मिली लाश ने बढ़ा दिया रहस्य
- हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
- श्री महेश नवमी: माहेश्वरी समाज ने किया भव्य रुद्राभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा माहेश्वरी कुंज
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
