RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2023-24 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होगी जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा सात मार्च से शुरू होगी।
इसी तरह उच्च माध्यमिक कक्षाओं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 जनवरी से 14 फरवरी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 15 से 20 फरवरी के दौरान होंगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आयोजित हाईपावर कमेटी की मीटिंग में परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों को मंजूरी दी गई।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। पंजीकृत परीक्षार्थी इसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से पूर्वाह्न 11.45 बजे तक होंगी। प्रायोगिक परीक्षा की कॉपियां, ग्राफ पेपर, ड्रॉइंग शीट (भूगोल व चित्रकला के लिए) वितरण केन्द्रों पर भिजवाई जा रही हैं। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की सूचना एवं प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व अपलोड की जाएगी। नीचे देखिए टाइम टेबल:
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें