जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की उन्हीं के घर में घुस कर बदमाशों ने मंगलवार दोपहर में गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद सुखदेव सिंह को फ़ौरन मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग में गोगामेडी के गनमैन को भी गोली लगने की सूचना है। फायरिंग की इस घटना के बाद शहर में सनसनी फ़ैल गई। सुखदेव सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। घटना में एक हमलावर के भी मरे जाने की सूचना है।
वसुंधरा राजे की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू: ‘टी’ पार्टी के बहाने शक्ति प्रदर्शन, दो दर्जन विधायक पहुंचे
पुलिस ने नाकाबन्दी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हटाया की यह वारदात जयपुर के श्याम नगर इलाके की है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह अपने आवास पर थे, तभी बदमाश आए और गोली मार दी। वहीं, सुखदेव सिंह का गनर भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।
हमलावर कौन थे और कहां से आए थे इसका अभी तक कुछ नहीं चल पाया है। बदमाश दो स्कूटी पर सवार होकर आए थे। इनकी संख्या चार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दीं।
बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद सुखदेव ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी।
गोगामेडी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल की बॉडी को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खासा चर्चा में आए थे। इन मसलों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
CBSE बोर्ड एग्जाम पर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, देखें नोटिस
बैंककर्मियों की बढ़ सकती है सैलरी, हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करेंगे काम | जानें कहां तक बढ़ी बात
लीगल ऑफिसर के 236 पदों के लिए निकली भर्ती, यहां जानिए आवेदन का पूरा प्रोसेस
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
