भरूच
गुजरात के भरूच में एक कोविड अस्पताल में 30 अप्रेल की देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 कोरोना मरीज हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसा भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में हुआ। अस्पताल की पहली मंजिल को कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इतनी भीषण आग लगी थी कि कुछ देर में ही बहुत कुछ जलकर खाक हो गया।
भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुड़ास्मा ने बताया कि उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। करीब 50 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित इस चार मंजिला अस्पताल को एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया और फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से कम से कम 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। रेस्क्यू किए गए लोगों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इतनी भीषण आग लगी थी कि कुछ देर में ही बहुत कुछ जलकर खाक हो गया।
ये भी पढ़ें
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
- अब GST अपील के लिए नहीं लगेंगे दिल्ली के चक्कर | जयपुर से शुरू हुई GSTAT की सुनवाई, कारोबारियों को बड़ी राहत
- कट्टे की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी पड़ी भारी | POCSO कोर्ट ने आरोपी सागर को सुनाई 10 साल की सजा
- PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम
- एक टंकी… चार मौत… और खत्म हो गया पूरा परिवार | इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया
- NEET लीक केस पर PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, इसरो-आईबी के दिग्गज संभालेंगे कमान
- CBI के शिकंजे में रेलवे का बड़ा अफसर | वंदे भारत में होनी थी रिश्वत की डिलीवरी, खुला करोड़ों के बिलों का खेल
- बैंक में घुसीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, बहस के बाद मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख पुलिस भी हैरान
