सिंगापुर
काेराेना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए सिंगापुर के दाे व्यापारिक संगठनाें सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सिक्की) और लिटिल इंडिया शॉपकीपर्स एसोसिएशन (लिशा) ने पहल की है। इन संगठनों ने भारत की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है।
सिक्की के चेयरमैन डाॅ.टी चंद्रू ने डीबीएस बैंक के साथ ‘इंडिया काेविड रिलीफ फंड’ नाम से खाता खोला है। इसमें समुदाय के लाेगाें से बढ़-चढ़कर याेगदान करने की अपील की गई है। सिक्की और लिशा ने कहा कि भारत की आर्थिक सहायता करने के लिए हम समुदाय का सहयाेग चाहते हैं। चंद्रू ने कहा, ‘हम भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहते हैं, क्योंकि यह ऐतिहासिक संकट है।’
सिक्की के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ 500 कॉरपोरेट सदस्य हैं। जबकि लिशा सिंगापुर के लगभग सभी छाेटे काराेबारियाें का प्रतिनिधित्व करता है। सिंगापुर ने पहले ही चार ऑक्सीजन कंटेनरों को हवाई मार्ग से भारत पहुंचाए हैं। सिंगापुर के कई अन्य संगठन भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इसमें एचएचएल लाइफकेयर, गिलियड फार्मा जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। वहीं अमेरिका में 40 बड़ी कंपनियों के सीईओ ने मिलकर भारत की मदद के लिए वैश्विक कार्य बल बनाया है।
ये भी पढ़ें
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
- अब GST अपील के लिए नहीं लगेंगे दिल्ली के चक्कर | जयपुर से शुरू हुई GSTAT की सुनवाई, कारोबारियों को बड़ी राहत
- कट्टे की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी पड़ी भारी | POCSO कोर्ट ने आरोपी सागर को सुनाई 10 साल की सजा
- PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम
