जयपुर
श्रीसर्वेश्वर संसद आनंद बिहारी मंदिर चांदनी चौक जयपुर के तत्वावधान में निम्बार्क प्रभु की 5118 वीं जयंती के 6 दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह श्रीसर्वेश्वर संसद के अध्यक्ष महेंद्र गार्जिया के नेतृत्व मंगलवार को प्रभातफेरी के साथ शुरू हो गए।
75 RAS अफसरों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखिए पूरी लिस्ट
मीडिया प्रभारी सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि इन धार्मिक समारोहों के अंतर्गत निंबार्क सत्संग मंडल एवम् समस्त वैष्णव परिकरो के द्वारा आज प्रातः 5.30 बजे प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी श्री आनंद कृष्ण बिहारी चांदनी चौक मंदिर, त्रिपोलिया गेट के पीछे, जयपुर से शुरू हुई और श्री गोबिंद देव मंदिर से होते हुए निम्बार्क सम्प्रदाय से जुड़े हुए विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन करते हुए बड़ी चौपड़ गोपाल जी का रास्ता चौड़ा रास्ता से पुनः आनन्द बिहारी जी के मंदिर पहुंची। इस दौरान सैंकड़ो श्रद्धालु नाचते गाते उत्सव मनाते हुए चल रहे थे।
सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि 9 नवम्बर शाम 6 बजे जगतगुरु अनन्तविभूषित निम्बार्काचार्य श्याम शरण देवाचार्य आएंगे और शाम 6 से 9 बजे तक ज्ञान का अमृतपान कराएंगे।
सर्वेश्वर संसद के श्याम बिहारी सूत वाले, दीपक सोमानी, जुगलकिशोर गर्ग, गोकुलेन्द्र क्षोत्रिय, श्रीमती उषाभूखमारिया और उनकी टीम 6 दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगी हुई है। आयोजन के प्रति भक्तों में विशेष उत्साह है।
75 RAS अफसरों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखिए पूरी लिस्ट
यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स
बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के बदलेंगे नियम, जानिए वजह और नए प्रावधान
थाने में वीडियो रिकॉर्ड करना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, जानिए पूरा मामला
