खगड़िया
बिहार के खगड़िया शहर के एमजी मार्ग स्थित बंधन बैंक की शाखा में गुरुवार दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। हथियारबंद बदमाश बैंक के गार्ड का सिर फोड़ करीब चालीस लाख की नकदी लूट गए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बैंक के गार्ड की बन्दूक छीन कर उसे तोड़ दिया और फिर सिर फोड़ा।
लूट की यह वारदात आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। बदमाशों की संख्या पांच थी। गार्ड का सिर फोड़ने के बाद बदमाशों ने हथियार के सहारे बैंक कर्मियों को धमकाया और ग्राहकों से भी मारपीट की। बैंककर्मी और ग्राहकों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद उन्होंने एक ही काउंटर से 40 लाख रुपए लूट लिए।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV खंगाल रही है। शहर के चारों तरफ कड़ी नाकेबंदी की गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
