जयपुर
राजस्थान में जयपुर जिले के जमवारामगढ़ थाना इलाके के धूलारावजी के पास रविवार को सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तारपीन का तेल बनाने वाली एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग (Massive Fire In Factory In Jaipur) लग गई। जिसमें तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की भी सूचना है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल डिफेंस टीम और पुलिस की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों ने करीब साढे तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जमवारामगढ़ RPS अधिकारी शिवकुमार भारद्वाज, जमवारामगढ़ थाना अधिकारी, रायसर थाना अधिकारी, जमवारामगढ़ एसडीएम भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली।
फैक्ट्री में जैसे ही आग भड़की, वहां काम करने वाले मजदूरों में भगदड़ मच गई और परिवार सहित बाहर की और भागे, लेकिन मजदूरों के तीन बच्चे फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए। तीनों बच्चे वहीं जिन्दा जल कर मर गए। फैक्ट्री मालिक शंकरलाल का भतीजा रमेश उर्फ कालू (25) फैक्ट्री में फंसे बच्चों को निकालने अंदर गया। मगर भीषण आग की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। आग बुझने के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला गया।
मृतक बच्चों की शिनाख्त गरिमा (3), अंकुश (5) और दिव्या (2) के रूप में हुई है। हादसे में जिया (8) और एक महिला पार्वती (45) घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने से लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन प्रारम्भिक सूचनाओं में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
