नई दिल्ली
इस साल के अगले महीने यानी 1 फरवरी से पब्लिक सेक्टर के तीन बड़े बैंक अपने नियमों में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। यदि आप भी इन बैंकों के ग्राहक हैं तो यह जानकारी आपके लिए है। बैंक के नियमों में किए जा रहे इन बदलावों का ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
दरअसल देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, (BOB ) और पीएनबी (PNB) के ट्रांजेक्शन से जुड़े निमय बदल जाएंगे। यहां जानिए इनके नियमों में क्या हो रहे हैं बदलाव:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
एसबीआई के अनुसार 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए के बीच IMPS के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपए + प्लस GST चार्ज लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया था। रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ाई थी। अब एक दिन में 2 लाख रुपए के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB )
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम बदल जाएंगे। अब 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा। यानी चेक से जुड़ी जानकारी भेजनी होगी, तभी चेक क्लीयर होगा। अगर आप बिना कंफर्मेशन के चेक भेजते हैं तो वह वापस आ सकता है। ये बदलाव 10 लाख रुपए से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पंजाब नेशनल बैंक जो नियम बदलने वाला है उसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण यदि किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपए पेनाल्टी चुकानी होगी। अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपए थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
