नई दिल्ली
महान गायिका भारत रत्न 92 वर्षीय लता मंगेशकर स्वस्थ हैं और ICU में अपना उपचार ले रही हैं। उनका उपचार कर रहे चिकित्स्कों ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते उनको भर्ती किया गया था जो अब स्वस्थ हैं और रिकवर कर रही हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबरें वायरल हो रही हैं जो पूरी तरह से गलत हैं। आश्चर्य ये है कि कई जाने-मने लोगों तक ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि तक दे डाली। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लता जी के स्वास्थ्य को लेकर हर कोई प्रार्थना कर रहा है।
पिछले कुछ दिनों से स्वर कोकिला लता मंगेशकर खराब स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने लता मंगेशकर के निधन को कोरो अफवाह बताया और कहा कि लता जी की तबीयत एक दम ठीक नहीं है लेकिन पहले से सुधार है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उनके निधन की अफवाह भी उड़ाई है।
ट्विटर- फेसबुक और व्हाट्सएप पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिनमें लता मंगेशकर के निधन की बात कही जा रही है। लेकिन बता दें कि लता मंगेशकर के निधन की सभी खबरें अफवाह हैं। लता मंगेशकर अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। शनिवार को लता मंगेशकर की टीम की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है।
लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया है। लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, ‘लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
