जयपुर
जयपुर बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सोनल तनेजा की अलवर में हुई संदिग्ध मौत के मामले की जांच पुलिस को दो माह में पूरी करनी होगी। यह आदेश राजस्थान हाईकोर्ट ने दिए हैं और कहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से इस मामले की जांच कराई जाए। अदालत ने याचिकाकर्ता को इस संबंध में अलवर एसपी को अपना अभ्यावेदन देने को कहा है।
अदालत ने कहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले की जांच दो माह में पूरी करें और एसपी मामले की मॉनिटरिंग करें। जस्टिस फरजंद अली ने यह आदेश जयपुर बार एसोसिएशन के महासचिव गजराज सिंह की आपराधिक याचिका पर दिए।
याचिका में कहा गया कि एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सोनल तनेजा का शव अलवर में संदिग्ध अवस्था में मिला था। घटना को लेकर गत 29 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में आत्महत्या करने की बात की जा रही है, लेकिन अब तक मामले की जांच पूरी नहीं हुई है। सरकारी वकील का कहना था कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
