धौलपुर
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर आई है। एक युवक को उसके घर वालों ने मोबाइल खरीदने को पैसे नहीं दिए तो उस युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के बीजौली गांव की है जहां अठारह साल के युवक ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृत युवक का नाम प्रशांत पुत्र संग्राम मीणा है। प्रशांत आर्मी की तैयारी कर रहा था और हाल ही जयपुर से अपने गांव लौटा था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने परिजनों से मोबाइल के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे, जिन्हें न देने पर युवक ने गुस्से में आकर ख़ुदकुशी का यह कदम उठाया।
सरमथुरापुलिस का कहना है कि देर रात को युवक की मौत की जानकारी मिली थी। युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गुरु महिमा …
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
- भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
