हलवारा (पंजाब)
पंजाब से एक दुखद खबर है। प्रदेश के लुधियाना जिले के मुल्लांपुर के रेलवे क्वार्टर में रह रहे रेलवे के गैंगमैन, उसका बेटा, गर्भवती बहू और पोती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक साथ चार शव मिलने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। चारों के शव मंगलवार सुबह कमरे में मिले। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों नाम गैंगमैन सुखदेव सिंह गांव निवासी मडिंयानी (56), बेटा जगदीप सिंह (28), बहू ज्योति (26) और पोती जोत (2) हैं। चारों के शवों को सुधार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
घर में था सुखमणि साहिब का पाठ
मृतक सुखदेव सिंह के दूसरे बेटे कुलवंत सिंह के अनुसार, उनके पिता रेलवे विभाग में दर्जा चार कर्मचारी थे और मुल्लांपुर में रेलवे कालोनी में बने क्वार्टरों में रहते थे। सोमवार को उनके पिता ने घर में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया था। इस दौरान घर पर अन्य रिश्तेदारों के अलावा बेटी और दामाद भी आए हुए थे। रात को सभी ने एक साथ खाना खाया, जिसके बाद उसके पिता सुखदेव सिंह, भाई जगदीप सिंह, भाभी ज्योति और भतीजी जोत एक कमरे में सो गए। उसकी माता बलबीर कौर, बहन और जीजा अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गए। ज्योति सात महीने की गर्भवती थी।
सुबह करीब सात बजे जब उसकी माता बलबीर कौर ने उन्हें उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो चारों मृत पड़े थे। सूचना मिलते ही दाखा पुलिस के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी और रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने रात को घर में बने खाने के सैंपल भी लिए हैं। वहीं कमरे में हीटर भी नहीं चल रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
