जयपुर
राजस्थान में गहलोत सरकार अगले साल यानी 2022 में REET-2022 के तहत 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। सीएम आवास पर हुई शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि REET-2022 14-15 मई को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि वर्ष 2022 में 14-15 मई को REET कराने का निर्णय किया है। इससे प्रदेश को करीब 20 हजार नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों के लिए भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है- इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार निरंतर फैसले ले रही है। इसके लिए समयबद्ध रूप से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में आगामी वर्ष में शिक्षकों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हरियाणा में दिल दहला देने वाला हादसा, चलती बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 10 श्रद्धालु, दो दर्जन झुलसे | मथुरा-वृंदावन से लौटते समय हुआ हादसा
- भरतपुर में बिजली घर से काली की बगीची तक इलाके के बुरे हाल | नगर निगम की अनदेखी पड़ रही है भारी | इस वीडियो में देखिए इसकी एक झलक
- दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन ने जयपुर कलेक्ट्रेट में लगाए परिंडे
- जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, ट्रक में घुसी यूपी रोडवेज की बस, कई लोगों की मौत, एक दर्जन घायल
- PNB के इस कैशियर ने कर दिया गजब का हेर-फेर, अब CBI पड़ गई पीछे | आईडी-पासवर्ड का मिसयूज कर करीबी के खातों में ट्रांसफर कर दिए पांच करोड़
- एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा भारतीय किसान यूनियन (भानू) के डीग जिलाध्यक्ष नियुक्त
- नामान्तरण खोलने की एवज में भू अभिलेख निरीक्षक ने मांगे 50 हजार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
- CBSE 10th परीक्षा में दौसा के फ्रेम इन्टरनेशनल स्कूल का रहा शतप्रतिशत परिणाम
- Jaipur: दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए किया समितियों का गठन, ये प्रस्ताव भी हुआ पारित
- Bharatpur: 20 मई से लगाया जाएगा पांच दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर