भरतपुर
भरतपुर की सुजानगंगा नहर से गुरुवार को एक शव बरामद किया गया। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब किसी ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव नहर में फेंक दिया; इसकी पुलिस जांच कर रही है।
शव की हालत देखकर लग रहा है उसे नहर में गिरे हुए काफी समय हो गया। शव से बुरी तरह बदबू आ रही है। फूल कर पानी के ऊपर आ गया था। फ़िलहाल पुलिस ने उसे शिनाख्तगी के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मथुरा गेट थाना अधिकारी रामनाथ गूजर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल हो सकती है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
नहर के किनारे से जब लोग निकले तो उन्हें एक शव उसमें तैरता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना मथुरा गेट थाना पुलिस को दी। नगर निगम से गोताखोर बुलाकर शव को बाहर निकलवाया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
