नई दिल्ली
देशभर में ओमीक्रॉन (Omicron) के मामलों में उछाल हर रोज छाल आ रहा है। कोरोना का यह नया वेरिएंट Omicron देश के 21 राज्यों में अब तक फ़ैल चुका है। पर रफ़्तार नहीं थम रही है। बुधवार को देशभर से ओमीक्रॉन के तजा आंकड़े सामने आए। आज इनकी संख्या बढ़कर 781 हो गई। मंगलवार को इनकी तादाद 653 थी। देश की राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक 238 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। पर आमजन अभी भी लापरवाह बना हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आए आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रॉन के मामले 653 से बढ़कर अब 781 हो गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल मामले 167 सामने आए हैं जिनमें से अकेले मुंबई में 55 हैं। गुजरात में कुल मामले 73 और केरल में 65 हो गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस नए वेरियंट के लिए अब तक कुल 781 लोग पॉज़िटिव पाए गए हैं जिनमें से 241 ठीक हो गए हैं।
दिल्ली सरकार ने बुधवार को ही शहर में येलो अलर्ट की घोषणा कर दी है जिसके तहत आज से नए प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

देश में कोरोनो वायरस के 9,195 नए केस
इस बीच देश में भारत में कोरोनो वायरस के केस भी बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 9,195 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल देश में कुल Active मामले 77,002 हैं और पिछले 24 घंटों में Active मामलों में 1,546 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं देश में अब तक वैक्सीन की कुल 1,43,15,35,641 डोज दी जा चुकी हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 64,61,321 डोज दिए गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलवे कर्मियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा | 10.9 लाख कर्मचारियों को मिलेगा इतने दिन का बोनस, सरकार पर 1,866 करोड़ का भार
- अलवर में डंपर ने ली चार युवकों की जान | सड़क पर बिखरी लाशें, गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया
- RPS से प्रमोट हुए अफसरों को नई तैनाती | पति-पत्नी की जोड़ी भी शामिल, देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
- भरतपुर में महारास महोत्सव-2025 | लायंस क्लब कोहिनूर ने डांडिया-गरबा से राधा-कृष्ण की भक्ति और रंगारंग संस्कृति में रचा रंग, कपल डांस और भजनों ने बांधा समां
- बैंक में दिनदहाड़े डाका, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 2.5 करोड़ लूट कर भागे बदमाश
- 10 बीघा जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी ने मांगे 50 लाख, 30 लाख लेते हुए दलाल गिरफ्तार | ACB की भनक लगते ही पटवारी हुआ फरार
- शारदीय नवरात्रि 2025: मां दुर्गा की साधना और शक्ति आराधना की शुरुआत 22 सितंबर से, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- मोदी ने जगाया देश का स्वाभिमान | जीएसटी से आत्मनिर्भर भारत तक, प्रधानमंत्री के सम्बोधन ने भरी नई ऊर्जा
- चंडीगढ़ में डीएमए प्रतिनिधिमंडल की बड़ी पहल | हरियाणा मेडिकल काउंसिल से मुलाकात, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के मुद्दे उठाए
- हैदराबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत | NSUI उम्मीदवार NOTA से भी पीछे, वामपंथी गढ़ टूटा