जयपुर
राजस्थान में भी आखिर ‘ओमिक्रॉन’ बम फूट गया है। प्रदेश में एक ही दिन में ‘ओमिक्रॉन’ के 21 नए मामले सामने आए। एक साथ इतने मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। प्रदेश में अब तक 43 मरीज ओमिक्रॉन के मामले आ चुके हैं।
राजस्थान में आज ‘ओमिक्रॉन’ के जो नए केस आए उनमें से 11 लोग जयपुर के हैं, जबकि 6 अजमेर, 3 उदयपुर और एक महाराष्ट्र का व्यक्ति है। इनमें से पांच मरीज विदेश की यात्रा कर लौटे थे। इनकी जांच करवाई जिसमें ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया। इनके संपर्क में आए 3 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जानकारी जुटाई जा रही है।
ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि विदेशों से जो भी लोग आ रहे हैं उनकी पूरी तरह से जांच की जाए। इस काम में किसी तरह की कोताही नही बरती जाए।।राजस्थान अब देश में तीसरा सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन पॉजिटिव वाला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में 108, दिल्ली में 79 और गुजरात में 43 केस मिले हैं।
जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जो 11 लोग जयपुर में पॉजिटिव मिले हैं उनमें से 7 लोग तो कुछ दिन पहले संक्रमित होकर निगेटिव हो चुके हैं। 4 लोग ऐसे हैं जो अब भी पॉजिटिव है, जिन्हें आरयूएचएस में शिफ्ट किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि इनमें से कोई भी व्यक्ति विदेश से नहीं आया है। सभी जयपुर के लोकल निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आरयूएचएस में दो ओमिक्रॉन पॉजिटिव भर्ती हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि ये सभी मरीज बिना लक्षण वाले हैं और कोई भी गंभीर रोगी नहीं है। इसके अलावा एक मरीज जो कल यूरोप से आया था उसे जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आइसोलेट करवाय गया है, जिसके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए गए हैं।
जयपुर में 2 जुलाई के बाद आज सबसे ज्यादा मरीज
जयपुर में पांच छह महीने बाद आज 26 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 2 जुलाई को 27 केस मिले थे। जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आज सबसे ज्यादा तिलक नगर एरिया में 6 मरीज मिले हैं। इसके अलावा बनीपार्क, सिविल लाईन्स में 3-3, जगतपुरा, राजापार्क में 2-2 और स्टेशन रोड, सांगानेर, मानसरोवर, महेश नगर, लालकोठी, जवाहर नगर, गुर्जर की थड़ी, सी-स्कीम, चांदपोल और अजमेर रोड पर एक-एक केस मिला है।
एक फरवरी से वैक्सीन नहीं तो पैनल्टी, सरकारी योजना का भी नहीं मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि राजस्थान में ओमिक्रॉन की स्थिति और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। गहलोत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने से इनकार नहीं कर सकता, ये उसका अधिकार नहीं है। जब हम मास्क अनिवार्य कर सकते हैं तो वैक्सीन लगाना भी अनिवार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने में वैक्सीन लगवा लें, नहीं को जुर्माना लगेगा। जो वैक्सीन नहीं लगवाएगा, उसे एक फरवरी 2022 से सरकारी योजना का लाभ एवं विभिन्न स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह से मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
