अजमेर
RPSC ने वर्ष- 2022 का एग्जाम कलेंडर बुधवार को जारी कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब RPSC ने UPSC की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कलेंडर जारी किया है। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिवसिंह राठौड़ ने 73 वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतियोगी परीक्षाओं के वार्षिक कलेंडर के बारे में जानकारी दी।
राठौड़ ने बताया कि आयोग ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक 73 परीक्षाओं का कलैंडर जारी कर दिया है। परीक्षाएं इसी कलैंडर अनुसार कराई जाएंगी। इनमें कोई फेरबदल नहीं होगा। इसके अलावा परीक्षाओं के बाद परिणाम, साक्षात्कार और आंसर-की जारी करनी की तिथियां भी जारी की जाएंगी।
पदों हेतु विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएंगे साथ ही कुछ पदों हेतु संबंधित विभागों द्वारा सेवा नियमों में संशोधन होने के पश्चात् विज्ञापन जारी किए जा सकेंगे। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा। कलेंडर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
ये रहा 2022 की परीक्षाओं का कलेंडर
- आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021: 25-26 फरवरी : 988 पद
- सहायक आचार्य संवीक्षा परीक्षा (ब्रॉड स्पेशलिटी)-2021: मार्च चतुर्थ-पंच सप्ताह, अप्रेल प्रथम :24 पद
- सहायक आचार्य संवीक्षा परीक्षा (सुपर स्पेशलिटी)-2021: मार्च चतुर्थ-पंच सप्ताह, अप्रेल प्रथम : 19 पद
- सहायक कृषि अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2021: मई प्रथम सप्ताह
- केमिस्ट संवीक्षा परीक्षा (आयुर्वेद-भारतीय चिकित्सा)-2021: मई अंतिम सप्ताह
- सहायक निदेशक संवीक्षा परीक्षा (गृह विभाग)-2021: जून द्वितीय सप्ताह: 3 पद
- वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा (गृह विभाग)-2021:जून द्वितीय: 3 पद
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग)-जुलाई द्वितीय सप्ताह
- कनिष्ठ भू भौतिकविद, कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक, तकनीकी सहायक भूजल विभाग-अगस्त प्रथम सप्ताह
- कृषिअधिकारी, कृषि अनुसंधान और सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)-अगस्त अंतिम सप्ताह
- पुरालेखपाल, शोध अध्येयता, रसायनज्ञ (कला,साहित्य,संस्कृति विभाग)-सितंबर
- सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग)-अक्टूबर
- सहायक अभियोजन अधिकारी (अभियोजन विभाग)-नवम्बर
- पुस्तकलयाध्यक्ष(आरपीएससी)-दिसबर
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 40 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
