जोधपुर
हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ के तीन न्यायाधीशों की अदला-बदली की गई है। यानी जोधपुर मुख्यपीठ के तीन न्यायाधीश अब जयपुर पीठ में और जयपुर पीठ के तीन न्यायाधीश जोधपुर मुख्य पीठ में सुनवाई करेंगे।
राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने यह निर्दश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार प्रशासन ने मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन निर्देशों के अनुसार आगामी 03 जनवरी 2022 से न्यायाधीशों की बैठक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
निर्देशों के अनुसार उच्च न्यायालय जयपुर पीठ में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश विनोद कुमार भारवानी, न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास व न्यायाधीश रेखा बोराणा को 03 जनवरी से उच्च न्यायालय मुख्यपीठ जोधपुर में बैठक व्यवस्था परिवर्तन कर सुनवाई के लिए भेजा है।
इसी तरह जोधपुर मुख्यपीठ में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश सुदेश बंसल, न्यायाधीश अनूप कुमार ढंढ और न्यायाधीश समीर जैन को उच्च न्यायालय पीठ जयपुर भेज दिया गया है। अब आगामी आदेश तक वह जयपुर पीठ में ही सुनवाई करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
