नई दिल्ली
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले (Rohini Court Blast Case) में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े DRDO साइंटिस्ट भारत भूषण कटारिया का दावा है कि उसने हार्पिक पी लिया है। इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि साइंटिस्ट ने कुछ पीया भी था या नहीं।
फ़िलहाल आरोपी साइंटिस्ट के इस दावे के बाद पुलिस ने उसे पहले दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन अब उसे AIIMS में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि साइंटिस्ट की तबीयत ठीक है।
गुमराह कर रहा है साइंटिस्टः पुलिस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी साइंटिस्ट भारत भूषण कटारिया पूछताछ में पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाई और पूछा कि वकील के ड्रेस में तुम ही हो ना? इस पर साइंटिस्ट ने कहा कि लग तो मैं ही रहा हूं। इसके बाद उससे पूछा ब्लास्ट के बाद तुम कहां गए तो साइंटिस्ट ने कहा मुझे कुछ याद नहीं।
पुलिस का कहना है ऐसा लगता है साइंटिस्ट ने पूरी तैयारी के साथ रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट किया था, उसने ये भी तैयारी कर ली थी की अगर वो पकड़ा जाता है तो क्या-क्या करना है।
आपको बता दें बता दें कि बीते 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कम तीव्रता वाला एक विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया था। शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डीआरडीओ के साइंटिस्ट भारत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में ब्लास्ट को आतंकी साजिश माना जा रहा था। फिलहाल की जांच में सामने आया है कि मामले में साइंटिस्ट अकेले ही शामिल था।
दिल्ली पुलिस ने इस हमले काे आतंकी साजिश मानकर जांच शुरू की थी। लेकिन पकड़ा गया रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक वैज्ञानिक। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच से पता चला कि आरोपी वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने पड़ोस में रहने वाले एक वकील अमित बक्शी को निशाना बनाने के लिए काेर्ट में बम रखा था। उन्हाेंने खुद अपने घर पर इसे बनाया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
