दौसा
दौसा जिला मुख्यालय पर जिला मुख्यालय पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर पुलिस लाइन सर्किल के पास गुरुवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई। उसमें सवार लोगों को जैसे ही पता लगा वे फुर्ती से बाहर निकले जिससे उनकी जान बच गई। कार में सवार पांच लोग सवार थे।
ये सभी लोग जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। कार सवार सभी लोग बांदीकुई के बताए गए।
पुलिस ने बताया कि चलती हुई कार में अचानक आग लगते ही ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे रोककर खड़ी कर दी जिसमें सवार चालक समेत पांच लोग फुर्ती से बाहर आ गए। वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू कराया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
