श्रीमहावीरजी
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में रविवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सपरिवार भगवान महावीर के दर्शन कर देश व प्रदेश की उन्नति की कामना की। पीयूष गोयल ने मत्था टेक कर भगवान महावीर को ढोक लगाई। मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश जैन शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई।
पीयूष गोयल मूलनायक भगवान महावीर प्रतिमा के सामने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना संपन्न कर महावीर स्वामी की परिक्रमा भी लगाई। पीयूष गोयल को जन शताब्दी एक्सप्रेस से आना था, लेकि न उसमें देरी के चलते सड़क मार्ग से आए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सिद्धार्थ रिसोर्ट पहुंचे। आपको बता दें कि पीयूष गोयल भगवान महावीर के दर्शन करने प्रति वर्ष आते रहते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
श्रीमहावीरजी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र क्षेत्र में उद्योग धंधों की कमी के संदर्भ रोजगार संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पूर्व रेलमंत्री होने के नाते श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर स्वराज एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गरीब रथ, अवध एक्सप्रेस, नंदा देवी जैसी गाड़ियों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।
करौली जिले से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रबंधक नेमिकुमार पाटनी, रेलवे के डीआरएम पंकज शर्मा सहित वाणिज्य विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
