भरतपुर
भरतपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक सवार एक महिला को इतनी बुरी तरह रौंद दिया कि उसका शव अस्पताल तक ले जाने लायक तक नहीं रहा। डॉक्टर्स को मौके पर ही बुलाकर पोस्टमार्टम करना पड़ा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। लेकिन पुलिस ने समझाइश का जाम को खुलवाया।
ट्रक के सारे पहिए बॉडी के ऊपर से निकल गए
हादसा डीग थाना इलाके का है। मृतक महिला की शिनाख्त रज्जन देवी निवासी नगला लख्मी गांव के रूप में हुई है। आज वह अपने रिश्तेदार लोकेन्द्र और शिवानी के साथ बाइक से डीग दवा लेने के लिए आई थी। लोकेन्द्र अपनी भाभी शिवानी के साथ डीग किसी काम से आया था। रज्जन देवी दवा लेने के बाद लोकेन्द्र और शिवानी के साथ ही अपने घर जा रही थी। तभी पान्हौरी गांव जाते समय जब लोकेन्द्र को लगा उसके पीछे एक ट्रक है तो उसने अपनी बाइक कच्चे रास्ते में उतार दी। ट्रक चालक ने भी ट्रक को कच्चे रास्ते में उतार दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सबसे पीछे बैठी रज्जन देवी ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के सारे पहिए रज्जन देवी के ऊपर से होकर निकल गए।
ट्रक की टक्कर लगने के कारण लोकेन्द्र और शिवानी बाइक से उछट कर दूर जा गिरे। दोनों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन रज्जन देवी का शव इतनी बुरी तरह कुचल गया कि शव को अस्पताल भी नहीं लाया जा सका। पुलिस ने डॉक्टर की टीम को मौके पर ही बुलाया और मौके पर ही शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
