नई दिल्ली / झांसी
रेलवे के पेंशनरों को अब पास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनकी परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पेंशनरों को ऑनलाइन ई पास लेने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि रेलवे के पेंशनरों को पिछले एक साल से ई पास निकालने में बहुत असुविधा हो रही थी। अब रेलवे बोर्ड ने पेंशनरों को ऑनलाइन ई पास लेने की बाध्यता को खत्म कर बड़ी राहत प्रदान की है।
दरअसल रेलवे पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले अपने कर्मचारियों को ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने के लिए सालाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलब्ध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं।
इसी तरह सेवानिवृत्त ग्रुप सी कर्मचारी को साल में दो व ग्रुप डी कर्मचारी को एक पास मिलता है। पीटीओ भी आधे हो जाते हैं। कर्मचारी की मौत के बाद ग्रुप सी वाले कर्मी के आश्रित (पत्नी या पति) को साल में एक व ग्रुप डी वाले कर्मी के आश्रित को एक साल छोड़कर एक साल पास मिलता है।
पिछले साल एक नवंबर से रेलवे ने पास व पीटीओ को ऑनलाइन कर दिया था। इस सुविधा को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS ) से जोड़ दिया गया था। मगर तभी से अधिकांश पेंशनरों को ऑनलाइन ई पास निकालने में असुविधा हो रही है। वह पास को ऑनलाइन अपलोड नहीं कर पा रहे थे । इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब ई पास की बाध्यता को खत्म कर दिया है। पेंशनर पूर्व की तरह कार्यालय आकर पास ले सकते हैं। लेकिन जब वे कार्यालय में पास लेने आएंगे तो उनको ऑनलाइन के लिए जागरूक अवश्य किया जाएगा।
ऐसे प्राप्त करें ई-पास व पीटीओ
- इंटरनेट पर एचआरएमएस एप खोलने बाद कर्मचारी को अपनी एचआरएमएस आईडी डालनी है।
- टेस्ट एट दा रेट ऑफ 123 से पासवर्ड को बदला जा सकता है।
- आईडी डालने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आएगा।
- ओटीपी डालते ही आगे की प्रक्रिया बढ़ती जाएगी।
- आगे की प्रक्रिया में आप पास का हाफ या फुट सेट या पीटीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पारिवारिक जानकारी भरने के बाद जिन स्टेशनों के बीच आप यात्रा करने वाले हैं, उनका कोड डालना होगा।
- ब्रेक जर्नी की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
