हलैना (भरतपुर )
भरतपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार देर शाम फिर एक लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक दवा व्यापारी को अपना निशाना बनाया और उसके साथ मारपीट कर करीब पौने दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई।
लूट की यह वारदात भुसावर-छोकरवाड़ा सड़क मार्ग पर रमेश स्वामी नहर के पास दवाई व्यवसाई रामबाबू के साथ हुई। अज्ञात लुटेरों ने दवा व्यापारी को रोक लिया और मारपीट करते हुए 1 लाख 73 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना पर भुसावर थाना अधिकारी मय पुलिस जाब्ते के घटनास्थल पर गए और घटनास्थल का जायजा लिया।
दवा व्यवसाई ने पुलिस को बताया कि वह भुसावर से छोकरवाड़ा की तरफ दवाइयों का कलेक्शन लेकर के जा रहा था। रमेश स्वामी नहर के पास अज्ञात दो नकाबपोश बदमाश ने उसको रोका और मारपीट करते हुए राशि लूट करके फरार हो गए।
पुलिस लुटेरों की तलाश के लिए जुटी हुई है। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने भुसावर थाना इलाका सहित जिले में नाकाबंदी भी कराई है। लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
- 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एमपीयूएटी की बेटियों ने लहराया परचम | 110 किमी ट्रेक पूरा कर खुशी नागदा और वैशाली मीणा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
- ‘गुरु में गुरुत्व है, तभी वंदन का अधिकारी है’ | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर हुआ मंथन
