जयपुर
राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ ने प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को पत्र लिख कर नए पद की बधाई देते हुए उनका वायदा याद दिलाया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया ने पत्र में कहा है कि 2006 में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए हमारी न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेकर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में स्थान दिया तथा हमारे समायोजन का पुरजोर समर्थन किया था जिसके परिणामस्वरूप अनुदानित संस्थाओं से 2011 में राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पदस्थापित किया गया।
पत्र में में स्मरण दिलाया गया कि इस वर्ष रक्षा बंधन के पावन पर्व पर संगठन के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में आपको संगठन की बहनों द्वारा रक्षासूत्र बांधने पर हमारी न्यायोचित मांगों को गंभीरता से पूर्ण करने का हमें विश्वास दिलाया था। बुगालिया ने आशा व्यक्त की कि अपने इस कार्यकाल में समायोजित शिक्षाकर्मियों की न्यायोचित मांगों का समाधान करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
