अलवर
ACB ने सोमवार को अलवर में एक बड़ी कार्रवाई की। अलवर कांग्रेस के नेत्री और नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को 80 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बीना गुप्ता ने खुद के घर पर घूस की राशि ली। जयपुर में भी अलवर एसीबी की टीम सभापति के निवास पर जांच पड़ताल कर रही है।
ACB के अनुसार एक मामले में रिश्वत के रूप में 3 लाख 50 हजार रुपए देना तय हुआ था। करीब 1 लाख 35 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे। अब 80 हजार रुपए लेते हुए सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
अस्थाई दुकानों की नीलामी में बंधा था कमीशन
जानकारी के अनुसार परिवादी मोहनलाल ने एसीबी को करीब सवा महीने पहले शिकायत दी थी कि वह नगर परिषद की अस्थाई जगह पर दुकान लगाने के ठेके छोड़ता है। इसके अलावा प्रचार के काम करता है। जिसके लिए परिषद की ओर से उसे 2 पर्सेंट कमीशन मिलता है। सभापति बीना गुप्ता इस कमीशन का 50 फीसदी मांगती। बिना कमीशन के वह काम नहीं करतीं। इस पर एसीबी ने करीब 1 महीने पहले शिकायत का सत्यापन कर लिया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। सोमवार को एसीबी ने बीना गुप्ता को उसके घर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि चबूतरा की नीलामी की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।
एसीबी के एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि रिश्वत की राशि देते समय सभापति व उसके बेटे कुलदीप दोनों से बात हुई। फिर रिश्वत के 1 लाख रुपए दिए गए। जिसमें से 20 हजार रुपए वापस कर दिए। कुल 80 हजार रुपए रख लिए गए। इसके तुरंत बाद एसीबी ने रिश्वत की राशि के साथ दोनों को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि ऑक्सनर के काम के एवज में मिलने वाली कमिशन की राशि का चेक उसे घर से ही दिया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
