कोलकाता
भारत ने कोलकाता टी-20 मैच में भी जीत हासिल करके न्यूजीलैंड को सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा की ये पहली टी-20 सीरीज थी, जिसमें उन्होंने कमाल किया है। साथ ही भारतीय टीम के नए हेड कोच बने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल की शुरुआत भी जीत के साथ हुई है।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 185 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि ओस फैक्टर के बावजूद टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए।
रोहित ने किया कमाल, भारत ने बनाया बड़ा स्कोर
कोलकाता में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया ने कोलकाता टी-20 में न्यूजीलैंड को 73 रनों से मात दी। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और 56 रन बनाए। इस सीरीज में रोहित की लगातार दूसरी हाफ-सेंचुरी है, इसी पारी में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए।
भारतीय बॉलर्स ने भी दिखाया कमाल
टीम इंडिया के बॉलर्स ने शुरुआत से ही अपना जलवा बिखेरा. स्पिनर अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नज़र आए। सिर्फ मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की ओर से कुछ दम दिखाया और उन्होंने शानदार फिफ्टी जड़ी। लेकिन उनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर जम नहीं पाया।
सीरीज का ऐसा रहा हाल
जयपुर टी-20: भारत 5 विकेट से जीता
रांची टी-20: भारत 7 विकेट से जीता
कोलकाता टी-20: भारत 73 रन से जीता
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
