ग्वालियर
एक फाइनेंस कम्पनी वाले जब एक लक्जरी कार को लिफ्ट कर ले जाने लगे तो कार मालिक को इतना गुस्सा आया कि उसने पेट्रोल उड़ेल कर अपनी ही कार में आग लगा दी और फिर फाइनेंस कम्पनी वालों से बोला; अब ले जाओ कार।
मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भिंड रोड का है। एक कार मालिक ने खुद ही अपनी कार में पेट्रोल छिड़क कर लक्जरी कार जला दी। आग की लपटें उठीं और धूं—धूं कर कार जलने लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास दहशत फैल गई। रिकवरी टीम ने मोबाइल पर घटना का वीडियो भी बनाया है।
लाखों की गाड़ी को यूं फूंक डालने की बाद में वजह भी सामने आई। दरअसल कार मालिक ने कार को फाइनेंस कराया था, लेकिन किस्त न भरने पर रिकवरी टीम कार को लिफ्ट करके ले जानी लगी। बस; इसी बात से कार मालिक को इतनी सनक चढ़ी कि एक बोतल में पेट्रोल भर कर लाया और फिर कार पर उड़ेल कर आग लगा दी और कहा कि अब इसे ले जाओ। सनकी कार मालिक की हरकत देख कर फाइनेंस कम्पनी वाले भौंचक्के रह गए।
कार जलने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू किया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगाने के बाद मालिक भाग गया जिसको अब पुलिस तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
