दौसा
दौसा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिला स्पेशल टीम व कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है और पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्त दौसा जिले के ही रहने वाले हैं।
गिरफ्तार अंतरराज्यीय तस्कर चित्तौड़गढ़ जिले से अवैध रूप से डोडा पोस्त लाकर दूसरे जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इनसे एक लग्जरी कार बरामद की है।
डिप्टी एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लेकर तस्करी के लिए लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई तथा जिले की सीमा में घुसने से 100 किलोमीटर पहले ही संदिग्ध कार का पीछा करना शुरू किया जिसे कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रवेश करते ही घेराबंदी कर दबोच लिया।
इनको किया गिरफ्तार
सचिन गुर्जर निवासी लिखली मानपुर, राजेश सैनी निवासी पटवारी की कोठी बिवाई, भूपेंद्र गुर्जर निवासी बुर्जा सिकंदरा, चंद्रशेखर मीणा निवासी जीरोता कला व दिनेश सैनी निवासी बडियाल बांदीकुई। इनके द्वारा सीमावर्ती जिलों से मादक पदार्थ की दूसरे जिलों में अवैध रूप से तस्करी की जाती थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
