अलवर
अलवर जिले में रविवार रात बदमाश एक व्यापारी को गोली मारकर दो लाख रुपए लूटकर ले गए। व्यापारी को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। वारदात के बाद बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
लूट की यह वारदात अलवर के नीमराना के पास माजरीकला कस्बे में पुलिस चौकी के नजदीक घटित हुई। जानकारी के अनुसार माजरीकला क़स्बे के कुंड रोड पर किराना वयापारी अनुविन्द कुमार यादव निवासी माजरी खुर्द रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में टैगोर स्कूल के पास बदमाशों ने व्यापारी पर फायर कर दिया जिससे वह घायल हो गया और बदमाश व्यापारी से 2 लाख रुपए लूट कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। व्यापारी के बैग में 2 लाख रुपए बताए गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
