बहादुरगढ़
हरियाणा में दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बादली के पास एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसके परखचे उड़ गए और इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। एक महिला और बच्ची घायल है। दो मिनट में ही पूरा परिवार खत्म हो गया।
मारे गए सभी लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। ये सभी एक ही परिवार के थे और राजस्थान के गोगामेड़ी से वापस घर जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुई एक महिला को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नंगला अनूप गांव के शिव कुमार, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा मनोज, पुत्रवधु स्वीटी, बेटी खुशबू व आरती और आरती की बेटी आंशी, खुशबू का बेटा प्रियांशु व मनोज का एक बेटा दो दिन पहले राजस्थान के गोगामेड़ी में दर्शन करने के लिए कार किराए पर लेकर गए थे। गोगामेड़ी में माथा टेकने के बाद 21 अक्टूबर की रात सभी लोग वापस यूपी के लिए रवाना हुए।
शुक्रवार को बादली के पास केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे साइड में एक ट्रक खड़ा था। रातभर के सफर की वजह से कुछ लोगों ने टॉयलेट वगैरह जाने की बात कही तो अमन ने अपनी कार साइड में लगाकर उस ट्रक के पीछे रोक दी। उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
ट्रकों के बीच फंस गई कार
पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से कार का आधा हिस्सा आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। जो हिस्सा बचा, उसके परखच्चे पीछे टक्कर मारने वाले ट्रक ने उड़ा दिए। एक्सीडेंट के बाद हाइवे से गुजर रहे वाहनचालकों ने आरती और अमन को तो बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लिया, मगर बाकी लोग कार में ही फंस गए। उधर एक्सीडेंट के बाद दोनों ट्रकों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस की मदद से लोगों को कार से निकाला गया। गंभीर चोटों की वजह से आरती को रोहतक पीजीआई में और बच्ची को बहादुरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरती का ससुराल यूपी के मैनपुरी जिले के गोदंई गांव में है और वह गोगामेड़ी जाने के लिए कुछ दिन पहले ही अपने मायके नंगला अनूप आई थी।
राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए कार से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन उनमें से 8 की मौत हो चुकी थी। एक महिला और बच्ची की सांसें चल रही थीं, जिन्हें तुरंत बहादुरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
