जोधपुर
जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक रेलवे का अफसर सेक्सुअल एक्सटॉर्शन के मामले में फंस गया है। DRM ऑफिस में कार्यरत एक महिला अफसर ने ही उस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद DRM ने आरोपी रेलवे अफसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है।
इस मामले में पीड़िता महिला अफसर के परिजन ने डीआरएम से लिखित में शिकायत की थी। इसके बाद डीआरएम ने आरोपी अधिकारी को जबरन अवकाश पर भेज दिया है। बताया गया कि इस अफसर के जोधपुर से तबादला करने की सिफारिश भी की गई है।
यौन उत्पीड़न का यह आरोप डीआरएम कार्यालय में कार्यरत एक मैनेजर पर लगा है। शिकायत में बताया गया कि महिला अफसर ने कई बार उसकी हरकतों को नजर अंदाज कर दिया। इससे अधिकारी की हिम्मत बढ़ती गई। आखिरकार तंग आकर उसने अपना एक शिकायती पत्र परिजन के हाथों डीआरएम गीतिका पांडेय तक पहुंचाया।
डीआरएम गीतिका ने पीड़िता की परिजन और पीड़िता से भी बात की। इसके बाद रेलवे के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी भी जताई। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही गुरुवार को ही डीआरएम ऑफिस में एक वर्क एकाउंटेंट को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। अब रेलवे की एक महिला अफसर के साथ सेक्सुअल एक्सटॉर्शन का मामला सामने आ गया जिससे DRM ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को लताड़ लगाईं।
डीआरएम ने अधिकारी को जबरन छुट्टी पर भेजा
डीआरएम गीतिका पांडे ने सेक्सुअल एक्सटॉर्शन के आरोपी अधिकारी को जबरन छुट्टी पर रवाना कर दिया। साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर इस अधिकारी का तुरंत जोधपुर से अन्यत्र तबादला करने की सिफारिश भी की है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
