मथुरा
राजस्थान में भरतपुर जिले के चार युवक उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित यमुना नदी में डूब गए जिनमें से तीन को तो सकुशल निकाल लिया गया और एक को अभी तलाशा जा रहा है। ये युवक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे।
हादसा मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव आंवला सुल्तानपुर में हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 युवक यमुना नदी में डूब गए। युवकों को डूबते देख मूर्ति विसर्जन करने आए अन्य साथियों ने 3 युवकों को सकुशल निकाल लिया। जबकि एक युवक के न मिलने पर सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव चारलीगंज से 20 से 25 युवक मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव आंवला सुल्तानपुर में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे। यह लोग प्रतिमा विसर्जन करने के लिए यमुना के गहरे पानी में चले गए। युवकों ने जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया तभी 4 युवक यमुना में डूब गए। 3 युवक सकुशल निकाल लिए गए।
विसर्जन की नहीं ली थी अनुमति
बताया गया कि इन युवकों ने मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं ली थी। किसी की नजर नहीं पड़े इसलिए मूर्ति विसर्जन करने के लिए ये युवक आंवला सुल्तानपुर गांव चले गए थे। वहां कोई घाट नहीं है।
पीएसी कर रही रेस्क्यू
जो युवक अभी लापता है उसका नाम कृष्णा उर्फ कलुआ बताया गया। उसकी तलाश जारी है। पहले पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लेकर पहुंची लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो पीएसी के फ्लड प्लाटून को बुलाया गया। पीएसी स्टीमर के जरिए डूबे युवक की तलाश कर रही है। थाना रिफायनरी प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि उनके क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं हैं । यह लोग देहात के ऐसे इलाके में विसर्जन कर रहे थे जहां घाट भी नहीं हैं। फिलहाल डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कोरोना से भी खौफनाक होगा AI का कहर? 2027 में लाखों मौतों और बैंकिंग ठप होने की डरावनी चेतावनी! | ‘घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रख लें…
- परिसीमन पर मोदी सरकार ने विपक्ष के किले में लगाई सेंध, स्टालिन ने खोला रास्ता, शरद पवार की पार्टी भी बदलेगी पाला! INDIA गठबंधन में बढ़ी बेचैनी
- खेती की पढ़ाई के साथ नेतृत्व, तकनीक और करियर का पाठ; MPUAT में 10 दिन तक चला विद्यार्थियों का खास सफर, फ्रेशर्स पार्टी के साथ दीक्षारंभ का समापन
- भरतपुर की 7 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव: कहीं कांग्रेस का कब्जा बरकरार, कहीं भाजपा का दबदबा; जानिए किस समिति में किसकी चली?
- आगरा में भारत विकास परिषद ‘अन्नपूर्णा’ का सर्वजातीय कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह 30 नवंबर को, तैयारियां जोरों पर
- HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम
- राजस्थान में प्रधान चुनाव का भी पूरा गणित पलटा, जानें 419 पंचायत समितियों में किस पार्टी के कितने प्रधान जीते | BJP ने फिर खाई मात
- नाना की एक फोन कॉल ने खोला तीन मौतों का राज; जयपुर के मकान में मां-बेटी की हत्या, बेटे ने भी दी जान
- संविधान की प्रस्तावना से दिलाई शपथ, युवाओं को बताया लोकतंत्र का महत्व; महारानी श्री जया कॉलेज में संविधान दिवस पर हुए कई आयोजन
- जयपुर ने तीन वर्गों में मारी बाजी, पुरुष एकल का खिताब कोटा के नाम; भरतपुर में 71वीं राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन
