भरतपुर
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं भरतपुर प्रभारी मंत्री महेश जोशी ने कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया है कि भरतपुर शहर के परकोटे के पट्टे देने के प्रकरण को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वायत्त शासन मंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।
बुधवार को नगर निगम भरतपुर द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत नुमायश मैदान में आयोजित कैम्प में पट्टा वितरण करने आए मुख्य सचेतक को संघर्ष समिति के संयोजक जगराम धाकड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने एक ज्ञापन देकर मांग की कि प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत भरतपुर शहर के चारों ओर स्थित कच्चे परकोटे की भूमि पर परम्परागत सघन आवासी के रूप में काबिज लगभग 2000 परिवारों को रियायती दरों पर पट्टा दिलाने के लिए पूरक गाइड लाइन राजस्थान सरकार से जारी कराकर पट्टे देने के लिए नगर निगम भरतपुर को प्रभावी आदेश जारी कराए जाएं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज ने मुख्य सचेतक को अवगत कराया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के लिए राज्य सरकार द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है, उस गाइड लाइन में भरतपुर शहर के आबादी क्षेत्र में निर्मित कच्चे परकोटे पर निर्विवाद रूप से काबिज लोगों को पट्टे देने के प्रकरण को शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण परकोटे पर रहने वाले 2000 परिवार सरकार की जन कल्याणकारी योजना से वंचित होना पड़ रहा है। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर अभिजीत कुमार ने गाइड लाइन में परकोटे को शामिल करने की सिफारिश की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि कच्चे परकोटे के लोग पट्टे लेने के लिए 20 साल से संघर्षरत हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर कब्जों का नियमन करने हेतु नगर निगम भरतपुर को परकोटे की भूमि को सुपुर्द किया जा चुका है। लेकिन गरीब मजदूर अल्प आय वर्ग के लोगों को पट्टे इन अभियानों में नहीं दिए जा रहे हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने सरकार से इन अभियानों में भरतपुर में कच्चे डण्डे के प्रकरण की पूरक गाइड लाइन जारी कराने के लिए मांग की गई।
प्रतिनिधि मण्डल में ये थे शामिल
प्रतिनिधि मण्डल में कांग्रेस के किसान नेता यदुनाथ दारापुरिया, कैप्टन प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण कश्यप श्रीराम चन्देला, हरिकृष्ण कश्यप, प्रहलाद गुप्ता, समुन्दर सिंह साहब सिंह, विजय सिंह, अमीर खान, अकील खान, वीरेन्द्र गोटिया, प्रवीण चौधरी, राधेश्याम शर्मा, मनजीत सिंह, दामोदर, जसवंत सिंह, किशन सिंह हवलदार, मिट्ठनलाल, भूरा भगत, दम्मो, कालूराम, केशव आदि परकोटे निवासियान मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
