भरतपुर
भरतपुर जिले के एक सीनयर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने REET परीक्षा में लगी ड्यूटी के एवज में प्राप्त मानदेय राशि को छात्र हित में भरतपुर शहर के रणजीत नगर स्थित ‘महाराणा प्रताप छात्रावास’ को समर्पित कर दिया।
इस REET परीक्षा में भरतपुर जिले के राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल बछामदी (नदबई) के प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी की भी ड्यूटी अतिरिक्त केंद्राधीक्षक के रूप में लगी थी। इसकी एवज में REET की आयोजक संस्था माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उनको मानदेय के रूप में इक्कीस सौ रुपए का भुगतान किया था। लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी को जब ये पता चला कि यह मानदेय REET में बैठने वाले अभ्यार्थियों से वसूली गई फीस से किया गया है तो उनका इससे मन व्यथित हो गया और फिर इक्कीस सौ रुपए की मानदेय राशि को उन्होंने छात्र हित में समर्पित करने का फैसला किया।
सुनील चतुर्वेदी ने इसके लिए शहर के रणजीत नगर में निर्धन गाडिया लुहार छात्रों के लिए समाज संचालित ‘महाराणा प्रताप छात्रावास’ का चयन किया और उसके प्रबंधकों को मानदेय राशि का एक चेक प्रदान कर दिया।
चतुर्वेदी का कहना है कि जिस काम के लिए आरपीएससी/अधीनस्थ बोर्ड हमें 400 रु देते हैं उसी काम के 2100 रुपए छात्रों की फीस से वसूल करके दिए गए, उससे उनका मन व्यथित हो गया और फैसला किया कि यह राशि छात्र हित में प्रदान कर दी जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
