लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का लखनऊ स्थित राजभवन में रविवार को कैबिनेट विस्तार हो गया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुए कैबिनेट विस्तार में सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
कांग्रेस से हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद, बीजेपी नेता पलटू राम, संगीता बिंद आदि के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सातों नेताओं को शपथ दिलवाई।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने सबसे पहले शपथ ली। वे कैबिनेट मंत्री होंगे। बाकी 6 राज्य मंत्री होंगे। नए मंत्रियों में 3 OBC, दो दलित, एक एसटी और एक ब्राह्मण चेहरा हैं। चुनाव से पहले सरकार का यह आखिरी विस्तार है। अब योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
इन 7 चेहरों ने ली शपथ
- जितिन प्रसाद (ब्राह्मण)- तीन महीने पहले वे कांग्रेस से भाजपा में आए थे। पहली बार वे 2004 में अपने गृह क्षेत्र शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे।
- छत्रपाल गंगवार (कुर्मी) – बरेली के बहेड़ी से विधायक। कुर्मी समाज से आते हैं। उम्र 65 साल है। रुहेलखंड क्षेत्र में प्रभाव।
- पलटू राम – बलरामपुर । 2017 में पहली बार जीते थे।
- संगीता बिंद – पहली बार विधायक बनीं। 42 साल की हैं। पिछड़ी जाति से आती हैं। गाजीपुर सदर सीट से विधायक।
- संजीव कुमार – सोनभद्र के ओबरा सीट से विधायक। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष। आदिवासी समुदाय से।
- दिनेश खटीक (एससी)- मेरठ के हस्तिनापुर सीट से विधायक। खटीक (सोनकर) समाज से आते हैं। पश्चिम यूपी से मंत्री बने हैं।
- धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी)- धर्मवीर प्रजापति हाथरस से। विधान परिषद सदस्य हैं। 2021 में ही विधान परिषद में पहुंचे हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सूफ़ी रंग में रंगा दौसा | हज़रत ख़्वाजा हकीमुद्दीन शाह के उर्स में कुल की रस्म, कव्वाली में झूम उठे जायरीन
- दौसा: ख्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 42वें उर्स में अमन और मोहब्बत की दुआएं | मीलाद, कव्वाली और लंगर में उमड़ा आस्ताना, आज होगा कुल की रस्म
- महारानी श्री जया कॉलेज में विचारों की उड़ान | ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
- महिला कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर खास व्याख्यान | छात्राओं को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा और यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी
- भुसावर: पंगत में बैठाकर अन्नकूट प्रसादी का किया वितरण
