भरतपुर
भरतपुर के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अफसरों को लापरवाही राजस्थान सरकार को भारी पड़ गई। अफसरों की कोताही के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग का अधीक्षण अभियंता कार्यालय न्यायालय के आदेश पर 1.10 करोड़ में नीलाम कर दिया गया।
दरअसल विभाग के अफसरों ने अपने ही एक मृतक कर्मचारी के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी और न मुआवजा राशि का भुगतान किया। जबकि न्यायालय करीब डेढ़ साल पहले इसके आदेश दे चुका था। फिर भी विभाग के अफसर ठीक से पैरवी नहीं कर पाए। इस पर न्यायलय ने करीब सात माह पहले PWD ऑफिस की कुर्की करने के आदेश भी जारी कर दिए। इसके बाद भी विभाग के अफसर एक्शन मोड पर नहीं आए और मृतक आश्रित को नौकरी नहीं दी। नतीजतन गुरूवार 23 सितम्बर, 2021 को भरतपुर का PWD ऑफिस 1.10 करोड़ में नीलाम हो गया।
यह था पूरा मामला
मिथिलेश के पति वीरेंद्र सार्वजनिक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, लेकिन उनकी करीब 4 वर्ष पूर्व मौत हो गई। इसके बाद मृतक आश्रित मिथलेश ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन मृतक आश्रित को नौकरी नहीं दी गई। इस पर मिथलेश ने वर्ष 2018 में न्यायालय में वाद दायर कर दिया। न्यायालय ने 7 फरवरी, 2020 को आदेश दिया कि मृतक आश्रित के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। साथ ही पीड़ित को 16 लाख 59 हजार राशि का भुगतान किया जाए।
कोर्ट के आदेश के बावजूद विभाग ने न तो अनुकंपा नियुक्ति दी और न ही भुगतान किया। इस पर PWD कार्यालय को 18 फरवरी, 2021 को कुर्क भी किया गया। फिर भी अफसर नहीं जागे। उन्होंने न्यायालय के आदेश की पालना नहीं। इस पर गुरुवार सुबह न्यायालय के आदेश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय की 1.10 करोड़ में नीलामी कर दी गई।
तीन बोलीदाता आए
नीलामी कार्रवाई के दौरान तीन बोली दाता भीम सिंह, दीनदयाल और हरि सिंह आए। हरि सिंह ने कार्यालय की अंतिम बोली 1 करोड़ 10 लाख रुपए लगाई। सेल अमीन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि अंतिम बोली का अनुमोदन न्यायालय करेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
