जयपुर
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में छठे वेतन का लाभ ले रहे राज्य कर्मचारियों के लिए तोहफा दिया है। सरकार ने छठे वेतनमान का लाभ लेने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के DA में 25% बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई, 2021 से लागू किया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद अब ऐसे कर्मचारियों का DA 164 से बढ़कर 189% हो गया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही छठे वेतनमान का लाभ लेने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के DA में बढ़ोतरी कर चुकी है। प्रदेश की गहलोत सरकार ने भी राज्य स्वायत्त निकायों, बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है।
वित्त विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डीए की मौजूदा दर बेसिक सैलरी के 164 फीसदी से बढ़ा कर 189 फीसदी कर दी गई है। वित्त विभाग ने आगे स्पष्ट किया कि संशोधित डीए की दर 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दिए जाने वाली अतिरिक्त किस्तों को समाहित करती है। इसने यह भी स्पष्ट किया कि 5वें वेतन आयोग और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 की अवधि के लिए डीए 164 फीसदी ही रहेगी। इसके बाद 1 जुलाई 2021 से बाद से 189 फीसदी DA मिलेगा।
इन कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान पीडब्ल्यूडी के तहत उद्यान, सिंचाई, लैंड डेवलपमेंट प्रोग्राम, पीएचईडी, सीएडी, चम्बल डिपार्टमेंट, कोटा, आयुर्वेद और फॉरेस्ट विभाग, राजस्थान वर्क चार्ज्ड एम्प्लॉइज़ रूल्स 2008 के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में यह बढ़ोतरी की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक DA रेट 164% की रहेगी।
राजस्थान रोडवेज में भी बढ़ा DA
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में भी DA 164% से बढ़ाकर 189% कर दिया है। 1 जुलाई 2021 से लागू किया गया है। रोडवेज MD संदीप वर्मा ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए DA बढ़ने के आदेश जारी किए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
