मुंबई
बैंकों से करीब 915.65 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कृषि उत्पाद कम्पनी के MD को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की और कहा कि ईडी मामले में धनशोधन संबंधी जांच कर रही है। विशेष धनशोधन रोकथाम अदालत ने चतुर्वेदी को उसकी हिरासत में भेज दिया है। ईडी मामले में मनी लांड्रिंग संबंधी जांच कर रही है।
15 शेल कंपनियों का गठन कर फर्जी लेनदेन
गिरफ्तार MD का नाम विनोद चतुर्वेदी है और वह अशर एग्रो लिमिटेड और समूह की अन्य कंपनियों का प्रबंध निदेशक है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि समूह ने बैंकों से गठजोड़ कर ऋण लेकर गबन कर लिया। ईडी के अनुसार इस मामले में अपराध से हासिल की गई आय की पहचान की गई है जो 915.65 करोड़ रुपए बताई गई है। प्रवर्तकों ने 15 शेल कंपनियों का गठन करने के बाद फर्जी लेनदेन किया। समूह की कंपनियों ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन समूह की कंपनियों के साथ भी फर्जी लेनदेन किया।
ईडी ने दावा किया कि चतुर्वेदी ने पूछताछ के दौरान उसके साथ सहयोग ना करते हुए कोई जानकारी नहीं दी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मुंबई में एक विशेष धनशोधन रोकथाम अदालत ने चतुर्वेदी को उसकी हिरासत में भेज दिया है।
सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर चतुर्वेदी, उनकी कंपनी और मनोज पाठक नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था कि ‘समूह ने बैंकों के एक गठजोड़ से ऋण लिया और उसका गबन कर लिया।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
