भरतपुर में वारदात : क्या हत्या कर शव जंगल में फेंका गया? शरीर पर मिले चोटों के निशान

भरतपुर 

भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके के गांव सागर में रविवार सुबह एक खेत से एक 45 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। ऐसे आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया।

शव की शिनाख्त गांव के ही बदन सिंह के रूप में हुई है। बदन सिंह के शव पर चोट के निशान मिले हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। उद्योग नगर थाना पुलिस और कुम्हेर थाना पुलिस ने FSL की टीम और डॉग स्क्वायड की टीमों से सबूत इकट्ठा करवा लिए हैं।

खेत में शव पड़े होने की जानकारी उस समय लगी जब सागर गांव का विष्णु चारा लेने गया था। तब विष्णु ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस और कुम्हेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर शव की शिनाख्त गांव के ही बदन सिंह (45 )के रूप में हुई।

बदन सिंह के हाथ, पैर और मुंह पर चोट के निशान थे। बदन सिंह की हत्या की आशंका को देखते हुए मौके पर FSL की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। बदन सिंह के परिजनों ने बताया कि बदन सिंह शनिवार शाम घर से खाना खाकर निकला था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। कल से बदन सिंह को काफी ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा और आज खेत में उसका शव मिला है। शव पर चोट के निशान देखकर लगता है की उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?