नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। उनको जल्द ही अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees) और पेंशनर्स (Pensioners) को 18 महीने का रूका हुआ महंगाई भत्ता (Dearness allowance arrear) मिल सकता है।
‘नई हवा’ के सूत्र बता रहे हैं कि अब यह मामला PM नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। वही अब इस पर फैसला लेंगे। सभी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है कि PM नरेंद्र मोदी इस मसले का हल निकाल लेंगे।
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को 28 परसेंट महंगाई भत्ता तो मिलने लगा है, लेकिन उनके 18 महीने के एरियर की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी हैं। सरकार ने जब महंगाई भत्ते को लेकर ऐलान किया था तो कहा था कि उन्हें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता ही मिलेगा, लेकिन एरियर को लेकर सरकार ने इनकार कर दिया था। राज्य सभा में भी सरकार ने कोरोना संकट का हवाला देते हुए एरियर देने से मना कर दिया था।
इसके बाद भी कर्मचारी यूनियनों ने केंद्र पर एरियर को लेकर दबाव बनाए रखा और अभी भी इस मुद्दे पर केंद्र के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। सूत्रों ने ‘नई हवा’ को बताया कि अब 18 महीने के एरियर का मामला PM नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गया है और अब वही इसका रास्ता निकालेंगे। इस लिए एरियर को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं।
सरकार से चल रही है वार्ता
नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि डेढ़ साल का एरियर अभी नहीं दिया गया है। मिश्रा के आए बयान के अनुसार अभी इसे लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की डिमांड को देखते हुए उम्मीद है कि सरकार एरियर देगी। ऐसा बीच का रास्ता निकाला जाएगा ताकि सरकार और केंद्रीय कर्मचारियों की मदद हो सके।
अगर पीएम मोदी 18 महीने के एरियर को हरी झंडी देते हैं तो करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में मोटी रकम आएगी। लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है। जबकि लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA का करीब 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए आएगा।
तीन फीसदी और बढ़ेगा महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी और बढ़ेगा और आने वाले दिनों में यह 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी पहुंच जाएगा। पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है तो उसे 15,500 रुपए DA मिलेगा।
फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 1 जुलाई से 28 परसेंट हो चुका है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इसका फायदा केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिल रहा है।
पेंशनर्स ने भी लिखी PM मोदी को चिट्ठी
इस बीच भारती पेंशनर्स मंच (BMS) ने PM मोदी को एक चिट्ठी लिखा कर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के एरियर का बकाया देने की अपील की है। मंच ने पीएम मोदी से इस मामले में मदद करने के लिए कहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
