राजगढ़
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। ये सभी किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजगढ़ जा रहे थे। मृतक ब्यावरा के पिपलिया चौकी क्षेत्र के हिरण खेड़ी गांव के रहने वाले हैं।
हादसा राजगढ़ से 3 किलोमीटर दूर ब्यावरा रोड एनएच-52 पर गुरुवार सुबह 9 बजे हुआ। एक तूफान वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के 6 लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे। यहां उन्हें किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान राजगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूर NH-52 पर एक तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। ASP प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऑटो ड्राइवर बबलू घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। हादसे के बाद तूफान चालक फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने JCB की मदद से ऑटो को हटवाया, तब जाकर यातायात चालू हो पाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
