भरतपुर
नीट परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा देते हुए गिरफ्तार हुई भरतपुर मेडिकल कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया चौधरी के पिता बुधवार को भी कॉलेज प्रबंधन के सामने प्रस्तुत नहीं हुए। इससे इस प्रकरण का रहस्य और गहरा गया है।
प्रिया के पिता ने वादा किया था कि वे बुधवार को कॉलेज आएंगे, लेकिन वे नहीं आए और कॉलेज प्रशासन पूरे दिन उनका इंतजार करता रहा। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने बुधवार को मीटिंग कर पूरी वस्तु स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
इन बयानों से गहरा रहा रहस्य
दरसल प्रिया के मामले में जो विरोधाभासी बयान आ रहे हैं, उससे इस प्रकरण पर रहस्य गहरा रहा है। नीट परीक्षा में अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए प्रिया चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। छात्रा भरतपुर मेडिकल कॉलेज की है। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज से अपने छोटे भाई की किडनी फेलियर के नाम पर एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर गई थी। छात्रा का एक छोटा भाई बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बयान से बढ़ी उलझन
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजत श्रीवास्तव का बयान सामने आया है कि छात्रा भरतपुर मेडिकल कॉलेज की टॉपर विद्यार्थी है। छात्रा के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी घर पर ही है, जबकि पुलिस कह रही है कि उन्होंने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीवास्तव के बयान के मुताबिक प्रिया चौधरी के पिता से फोन पर बात हुई है और उन्होंने उसके घर पर होने की बात कही थी। प्राचार्य ने बताया कि प्रिया चौधरी के पिता ने बेटी के साथ मंगलवार शाम तक कॉलेज प्रबंधन के सामने प्रस्तुत होने की बात भी कही थी लेकिन बुधवार देर शाम तक भी वह भरतपुर नहीं पहुंचे। ऐसे में सवाल यह है कि जब प्रिया चौधरी मेडिकल कॉलेज भरतपुर से 6 सितंबर को 7 दिन के अवकाश पर घर गई थी, तो अब तक वापस कॉलेज आकर उसने जॉइन क्यों नहीं किया। न ही छुट्टी बढ़ाने के लिए कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया है।
अकादमी प्रभारी डॉ. मोना के बयान के अनुसार छात्रा छह सितंबर को भरतपुर मेडिकल कॉलेज से एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर गई थी। छुट्टी लेने की वजह उसने अपने छोटे भाई का किडनी फेलियर होना बताया था। इसके चलते इमरजेंसी में छुट्टी लेकर गई थी।
आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है प्रिया
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस गिरफ्त में आई मेडिकल स्टूडेंट प्रिया चौधरी ने कुछ समय पहले भिवाड़ी (अलवर) स्थित अपने घर पर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। प्रिया चौधरी कुछ समय पहले भी छुट्टी पर भिवाड़ी स्थित अपने घर गई थी। वहां उसने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था लेकिन परिजनों को पता चल गया और घटना टल गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
