दौसा
राजस्थान के दौसा जिले में विशिष्ठ न्यायालय एससी/एसटी की न्यायाधीश नुसरत बानो ने हटाया के एक मामले में एक ही कुटुंब के 14 जनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने रामगढ़पचवारा थाना इलाके के गण्डलाई गांव में 13 वर्ष पहले 2008 में भूमि विवाद में हुई एक जने की हत्या के मामले में यह सजा सुनाई।
परिवादी के अधिवक्ता डीपी सैनी ने बताया कि वर्ष 2008 में रामगढ़पचवारा थाना इलाके के गण्डलाई गांव में भूमि विवाद में कालूराम मीना की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पुत्र ने 15 जनों के खिलाफ एकराय होकर उसके पिता कालूराम की हत्या व मारपीट आदि का मुदकमा दर्ज करा दिया।
मामले में परिवादी रामनिवास मीना के अधिवक्ता डीपी सैनी व एसपी गर्ग ने परिवादी की पैरवी करते हुए 21 गवाह, 63 दस्तावेज व 7 हथियार व उपकरण पेश किए। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश नुसरत बानो ने जगदीश, रामचन्द्र, घनश्याम, सावित्री, गोकुल, गीता, गुमानाराम, तेज कंवर, प्रभुलाल, भोगी लाल, नन्दा, जंसी, घासीलाल व खेमराज प्रजापत समेत 14 जनों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आरोपियों में एक मूलचंद की पहले ही मौत हो चुकी है। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
