खगड़िया
यदि आपके बैंक खाते में गलती से अचानक कोई ऐसी कोई राशि जमा हो जाए और जिस पर आपका अधिकार नहीं तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि उसे आप बैंक को लौटा देंगे। लेकिन बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। इसे जानकर आप भी चौंक उठेंगे। एक व्यक्ति के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपए आ गए। और जब बैंक ने यह कहते हुए वापस मांगे कि ये राशि उसके खाते में गलती से जमा हो गई तो उस व्यक्ति ने कहा- नहीं दूंगा, मोदी जी ने भेजे हैं।
दरअसल खगड़िया में एक ग्रामीण बैंक की गलती के कारण जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के मूल निवासी रंजीत दास के खाते में साढ़े पांच लाख रुपए चले गए। बैंक को जब इस भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने रंजीत दास से संपर्क किया और पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन रंजीत ने पैसे वापस नहीं किए। रंजीत ने कहा कि यह पैसे पीएम मोदी ने मेरे खाते में जमा करवाया है।
बैंक की ओर से रंजीत दास को रुपए वापस करने के संदर्भ में कई नोटिस भी भेजी गई, लेकिन उसने पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया। आखिरकार बैंक की ओर से रंजीत दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रंजीत दास ने कहा, ‘जब मुझे इस साल मार्च में पैसा मिला तो मैं बहुत खुश था। मुझे लगा कि यह पैसे मोदी सरकार ने भेजे हैं। मैंने सारा पैसा खर्च कर दिया। अब मेरे बैंक खाते में पैसे नहीं हैं।’ यह कहते हुए उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। उसने कई और बहाने भी बनाए।
इसके बाद बैंक अधिकारियों ने रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रंजीत के खाते में 5.50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। इन्हें उसने खर्च कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
