करौली
राजस्थान के करौली जिले में सरमथुरा मार्ग पर आगरा से करौली जा रहे एक परिवार के साथ हादसा हो गया। इस परिवार की तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई जिससे परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
हादसा सोमवार सुबह हुआ। पुलिस के अनुसार आगरा के कमला नगर निवासी विपुल अपनी पत्नी डोली, बच्चे केशव (4) व यागी (6) और पिता सुनील कुमार (60) को लेकर कार से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे सरमथुरा मार्ग पर चांदपुर गांव में आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार कार एक साइड से जा घुसी।
हादसे में विपुल के चोट नहीं आई। पुलिस ने विपुल के पिता सुनील, पत्नी डोली व दोनों बच्चों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई, जबकि तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
