आगरा में भारत विकास परिषद ‘अन्नपूर्णा’ का सर्वजातीय कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह 30 नवंबर को, तैयारियां जोरों पर

आगरा में भारत विकास परिषद ‘अन्नपूर्णा’ द्वारा 30 नवंबर को सर्वजातीय 11 कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह होगा। 29 नवंबर को मेहंदी-संगीत और 30 को डी बौड मार्किस में विवाह व विदाई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आगरा: भारत विकास परिषद ‘अन्नपूर्णा’, आगरा के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर, सोमवार को सर्वजातीय 11 कन्याओं के सरल सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। फतेहाबाद रोड स्थित डी बौड मार्किस में होने वाले इस मांगलिक कार्यक्रम में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

आयोजन की रूपरेखा के अनुसार, विवाह समारोह से एक दिन पूर्व रविवार, 29 नवंबर को शाम 6:00 बजे फतेहाबाद रोड पर सी.एन.जी. पेट्रोल पंप के सामने स्थित हेवेन्स गार्डन में मेहंदी एवं महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्य विवाह समारोह 30 नवंबर को डी बौड मार्किस में प्रातः 9:00 बजे स्वल्पाहार के साथ शुरू होगा। इसके बाद प्रातः 10:00 बजे घुड़चढ़ी एवं बारात का आगमन होगा। दोपहर 12:00 बजे पाणिग्रहण संस्कार, दोपहर 1:00 बजे स्वादिष्ट भोजन और दोपहर 1:30 बजे फेरे की रस्म संपन्न होगी। शाम 4:00 बजे नवयुगलों की विदाई की जाएगी।

संस्था के पदाधिकारियों ने शहर के गणमान्य नागरिकों से इस पुनीत एवं मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर नवयुगलों को आशीर्वाद देने की अपील की है। आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रांतीय मार्गदर्शक एवं संरक्षक नेमकुमार जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक धर्मगोपाल मित्तल (उच्चैन), प्रांतीय संयुक्त सचिव एवं मार्गदर्शक विनय गोयल, अध्यक्ष आशीष बंसल, सचिव गौरव मित्तल और कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल प्रमुख रूप से जुटे हुए हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम

एक ही घर में दो ‘जिला प्रमुख’ और एक ‘प्रधान’… आखिर किस पूर्व मंत्री ने पंचायत चुनाव में मार डाली जीत की धांसू हैट्रिक?

यूपी में 28 IPS के तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल! नोएडा से गाजियाबाद तक बदले पुलिस कमिश्नर, जानिए किसे कहां मिली कमान

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *