संविधान दिवस पर छात्राओं ने ली शपथ, उच्चैन कॉलेज में लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

भरतपुर के राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रीता शुक्ला सहित शिक्षकों ने विचार रखे और छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई।

उच्चैन (भरतपुर)। संविधान सिर्फ अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के कर्तव्यों का आधार भी है। इसी संदेश के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। समारोह में छात्राओं को संविधान के मूल्यों से जुड़ने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता शुक्ला ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी सर्वोच्चता पर प्रकाश डालते हुए संविधान के महत्व को समझाया।

निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) के प्रभारी डॉ. नरेश सागर ने संविधान निर्माण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने छात्राओं से संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा इसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की। इस दौरान ELC की छात्रा एंबेसडर गायत्री ने भी संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का महत्वपूर्ण पड़ाव तब आया, जब महाविद्यालय की सभी छात्राओं और संकाय सदस्यों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की मतदाता शपथ दिलाई गई।

समारोह में डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. रिचा गुप्ता, डॉ. पूनम दीक्षित, डॉ. उपमा सिंह और डॉ. अशोक कुमार सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल

जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

बैंक खाते में फ्रॉड का डर हुआ तो बस एक स्विच दबाते ही सबकुछ रुक जाएगा, RBI ला रहा है नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *